सत्संग के महत्व

 जय श्री मन नारायण………..

एक संत के आश्रम में प्रतिदिन शाम को,भक्तों की भीड़ होती थी, क्योंकि उनके प्रवचनों से जीवन का सही दिशा और बोध प्राप्त होता था...

एक युवक प्रतिदिन संत का प्रवचन सुनता था, एक दिन जब प्रवचन समाप्त हो गए, तो वह संत के पास गया और बोला, महाराज, मैं काफी दिनों से आपके प्रवचन सुन रहा हूं, किंतु यहां से जाने के बाद मैं अपने गृहस्थ जीवन में वैसा सदाचरण नहीं कर पाता जैसा यहां से सुनकर जाता हूं, इससे सत्संग के महत्व पर शंका भी होने लगती है, बताइए, मैं क्या करूं?

संत ने युवक को बांस की एक टोकरी देते हुए उसमें पानी भरकर लाने के लिए कहा, युवक टोकरी में जल भरने में असफल रहा, संत ने यह कार्य निरंतर जारी रखने के लिए कहा, युवक प्रतििदन टोकरी में जल भरने का प्रयास करता, किंतु सफल नहीं हो पाता...

कुछ दिनों बाद संत ने उससेे पूछा, इतने दिनों से टोकरी में लगातार जल डालने से क्या टोकरी में कोई फर्क नजर आया?

युवक बोला, एक फर्क जरूर नजर आया, पहले टोकरी के साथ मिट्टी जमा होती थी, अब वह साफ दिखाई देती है, कोई गंदगी नहीं दिखाई देती और इसके छेद पहले जितने बड़े नहीं रह गए, वे बहुत छोटे हो गए हैं...

तब संत ने उसे समझाया, यदि इसी तरह उसे पानी में निरंतर डालते रहोगे, तो कुछ ही दिनों में ये छेद फूलकर बंद हो जाएंगे और टोकरी में पानी भर पाओगे...

इस प्रकार जो निरंतर सत्संग करते हैं, उनका मन एक दिन अवश्य निर्मल हो जाता है, अवगुणों के छिद्र भरने लगते हैं और गुणों का जल भरने लगता है, युवक ने संत से अपनी समस्या का समाधान पा लिया...

Comments

Popular posts from this blog

पिप्पलाद जन्म

ब्रजवासियो की छाछ

संसार सुखों की अनिमियता